क्या बिना खाना खाए कोई रह सकता 39 साल तक, शायद नहीं…पर ऐसा भी होता है… पढ़े पूरी खबर

कोई भी शख्स बिना खाए कितनों दिनों तक रह सकता है। एक दिन, दो दिन, दस दिन या फिर पूरे महीने। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे ही शख्सियत के बारे में जिसने 39 सालों तक खाने का एक निवाला भी नहीं खाया था। है ना आश्चर्य की बात…दरअसल पुणे के रहने वाले राजेन्द्र पंचल जब एक साल के तब वे मुंह के बल गिर पड़े थे। जिसके चलते उनका जबड़ा टूट गया था और वे खाना नहीं खा सकते थे। गरीबी के चलते माता-पिता भी उनका ऑपरेशन नहीं करवा सके।
39 साल बाद अब जाकर उनका सफल ऑपरेशन हो पाया है। राजेंद्र अब तक सिर्फ लिक्विड डाइट के बलबूते ही जिंदा थे। ऑपरेशन से पहले उनका मुंह महज 1.5 सेन्टीमीटर ही खुल पाता था। लेकिन अब ऑपरेशन के बाद राजेंद्र का मुंह 4.5 सेन्टीमीटर तक खुलता है। इस ऑपरेशन ने राजेंद्र को एक नई जिंदगी दी है। अब वह न केवल खाना खा सकते हैं बल्कि ठीक से बात भी करने लगे हैं। ऑपरेशन से पहले लोग राजेंद्र का मजाक भी बनाते थे। लेकिन अब सब ठीक है। राजेंद्र का ऑपरेशन तब हुआ जब वे एक दिन दांतों के सडऩे की वजह से डेंटिस्ट के पास पहुंचे। यहीं उनकी सर्जरी कर जबड़े को सुधारा गया है। डॉक्टर ने भी माना कि राजेंद्र का केस अपने आप में बेहद रेअर मामला था।