रायपुर । वल्र्ड ब्राम्हण फेडरेशन की प्रांतीय बैठक अंबा देवी मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में भगवान परसुराम जयंती पर फेडरेशन की ओर से 11 सौ दीपों की महाआरती का आयोजन करने का फैसला लिया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन 22 अप्रैल को होगा। इस दिन प्रदेशभर से समाज की महिलाएं व पुरुष एकत्रित होकर भगवान परसुराम की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में समाज के हित के लिए आवश्यक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए फेडरेशन की अलग-अलग जिलों व शहरों में मौजूद इकाईयां स्थानीय स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगी। राजधानी में आने वाले दिनों में अलग-अलग सेक्टरों में समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, महिला महामंत्री सुमन मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य शिवा कांत त्रिपाठी, नितिन झा संभागीय अध्यक्ष, अविनय दुबे युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाठक कार्य प्रभारी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष रेखेंद्र तिवारी, एएन द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गंगेश द्विवेदी प्रदेश महासचिव, उपाध्याय व तिवारी बने उपाध्यक्ष
इस अवसर पर प्रांत, संभाग और जिला व शहर स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। जेपी उपाध्याय व सुरेंद्र तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष और गंगेश कुमार द्विवेदी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इनके अलावा शैलेश शर्मा प्रांतीय सचिव, कमल मिश्रा संभागीय उपाध्यक्ष सुधीर मूर्ती संभागीय महामंत्री, युवा विंग में अभिषेक त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्गेश शर्मा जिला अध्यक्ष रायपुर, सुनील दुबे नगर संयोजक स्पर्श शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनित किये गये।
यह भी देखें – कांकेर में पांच किलो का कुकर बम बरामद, मौके पर ही किया गया डिफ्यूज़
Add Comment