Breaking NewsVIDEOछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन लाया गया, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचंद्र सिंहदेव के निधन के बाद शुक्रवार दोपहर में उनका पार्थिव शरीर कांगे्रस भवन रायपुर में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने यहां उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि रामचंद्र सिंहदेव का बीती रात में शहर के एक निजी हास्पिटल में अंतिम सांस ली। वे 88 साल के थे। निधन के पश्चात उनका पार्थिव शरीर पहले वीआईपी रोड स्थित उनके बंगले ले जाया गया।

जहां श्रद्धांजलि देने वाला का सुबह से तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी यहां पहुंचकर रामचंद्र सिंहदेव के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात श्री सिंहदेव का पार्थिव शरीर कांग्रेस भवन लाया गया, जहां पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत, विधायक धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, रमेश वल्र्यानी, विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत नेता का दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

यह भी देखे : डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर CM ने जताया दुख, कहा-जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी

Back to top button
close