नवजात बच्चे में मिले दो प्राइवेट पार्ट… डॉक्टर भी रह गए हैरान… बड़े लिंग को निकलवाने की दी सलाह…

ब्राजील के साओ पाउलो में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां पर एक बच्चे ने जन्म लिया है जिसके दो लिंग है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे से एक लिंग को निकालना पड़ेगा ताकि वह फिट रह सके और इसके लिए वे बड़े लिंग को निकालेंगे और छोटे लिंग को वैसे ही छोड़ देंगे।
बताया जा रहा है कि यह बच्चा 10 लाख लड़कों में एक है जिसके पास डुप्लीकेट लिंग पाए गए हैं। साओ पाउलो के डॉक्टरों ने इसे चिकित्सा साहित्य में डिफलिया करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसे केवल 100 लोग ही जिन्हें यह समस्या हुई है।
ऐसा ही एक और केस आया था सामने
डॉक्टरों ने जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी का हवाला देकर एक केस के बारे में बताया जहां पर ऐसा ही मामला था। डॉक्टरों ने कहा कि वह बच्चा दो साल का था जिसके भी दो लिंग थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि वे छोटे आकार में दिखने वाले लिंग को निकाल देते हैं जिससे बच्चे की परेशानी दूर हो जाएगी।
इसके बाद उसका दूसरा लिंग को निकाल दिया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दोनों लिंग अलग-अलग आकार के थे और दिखने में एक जैसे के साथ लिंग हर काम भी करते थे। बच्चे की मां ने बताया कि शरीर में कुछ गतिविधियां होने से दोनों लिंग खड़ा हो जाते है। लेकिन डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद पाया कि दोनों लिंग में से एक में ही केवल एक कॉर्पोरा कैवर्नोसा था।
जो लिंग काम करता था उसे ही रखा गया
डॉक्टरों ने अपने टेस्ट में पाया कि बच्चा केवल छोटे लिंग से ही पेशाब कर पा रहा है जिस बात की पुष्टी उसकी मां ने भी की है। इसके बाद लिंग के काम करने पर न कि आकार पर यह फैसला लिया गया कि बड़े लिंग को हटा दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों ने लिंग को निकाल दिया जिसका एक वीडियो भी बना है जो ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे डॉक्टरों ने बच्चे से लिंग को निकाला और बाकी हिस्से की सिलाई कर दी है। ऐसा ही एक और मामले सामने आया है उज्बेकिस्तान में जहां पर एक सात साल का लड़के के पास पूरी तरीके से काम करने वाले दो लिंग पाए गए है।
क्या दो लिंग रखे या एक को निकाल दिया जाय
वहीं अगर यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित केस रिपोर्ट की बात करेंगे तो इसमें यह स्पष्ट रूप से बताया नहीं गया है कि दोनों लिंग खड़े हो पाएंगे या नहीं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मरीज के माता-पिता को इस स्थिति का इलाज कराने में सात साल क्यों लगे थे। जानकारी के अनुसार, यह कहना सही नहीं होगा कि दो लिंग वाले लोग सही से अपना जीवन और सामान्य यौन जीवन नहीं बिता पाएंगे। लेकिन इससे गुर्दे और कोलोरेक्टल सिस्टम में असर पड़ता है जो जानलेवा भी हो सकते हैं। इसलिए सही और सुरक्षित तरीका वही है कि दो लिंग में से एक लिंग को हटा दिया जाए ताकि लोग अच्छा जीवन जी पाए।