13 साल तक शौच नहीं गया ये आदमी, फिर क्या हुआ…

क्या कभी ऐसा हो सकता है कि कोई भी आदमी बिना शौच के लिए रह सकता है। हां हो सकता है, पर कितनों दिनों तक… ज्यादा से ज्यादा हो गया तो एकाध हफ्ते। लेकिन अमरीका में एक व्यक्ति 13 साल तक शौचालय ही नहीं गया। जब डॉक्टरों के सामने यह मामला आया तो हर कोई हैरान था। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है ऐसी स्थिति में इस शख्स का 13 सालों तक जिंदा रहना।
Hirschsprung’s Disease पीडि़त होने के कारण इस शख्स की आंतों में भयंकर रुकावट थी, इस चलते वह मल त्याग नहीं कर पा रहा था। आखिरकार 29 साल की उम्र में गंभीर कब्ज के कारण उसकी मौत हो गई। उस वक्त उसका कोलोन 25 फीट लंबा और 8 फीट की परिधि में फैला हुआ था। इसमें इतना मल भरा हुआ था, जिससे तीन बाल्टियां मल से भर जातीं और उसका कुल वजन करीब 18 किलो से अधिक था।
वहीं अध्ययनों से पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 3-4 बार तो फ्रेश होना चाहिए। इससे अधिक समय तक अपशिष्ट को पेट में रोके रहना बीमारियों या कुछ मामलों में मौत का कारण भी बन सकता है।
यहाँ भी देखे – शौचालय निर्माण में साढ़े तेरह लाख की हेराफेरी, पहली बार हुआ एफआईआर