छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

अपवाहों पर लगा विराम, बघेल ही रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री… राहुल गांधी के निवास में चली तीन घंटे की बैठक…

दिल्ली/रायपुर: कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लम्बे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ बैठक की।

बैठक दिल्ली राहुल गांधी के आवास में 12 तुगलक लेन में सम्पन्न हुई। तीन घंटे तक चली इस बैठक में कांगे्रस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पी एल पुनिया भी मौजूद रहे।
लम्बे समय से छत्तीसगढ़ में चल रहे गुटबाजी पर विराम लगाने के नियत से कई राजनीतिक पंडित इस बैठक को महत्वपूर्ण रूप से देख रहे थे।

बैठक के बाद बंगले से बाहर आए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि इस बैठक में ढाई-ढाई साल के कार्यकाल जैसे विषय की कोई चर्चा नहीं हुई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी प्रदेश प्रभारी पुनिया की बातों पर हामी भरी।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश के बस्तर सहित विभिन्न संभागों के विकास कार्य को लेकर राहुल गांधी की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई थी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर जोर देगा।

गुटबाजी पर लगा विराम -पिछले दिनों बघेल गुट और सिंह देव गुट के बीच मतभेद उस वक्त बढ़ गये जब विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बाद में विधायक ने अपने द्वारा दिए गए बयानों पर कन्नी-काटते-हुए खेद व्यक्त किया।

इसके बाद प्रदेश की सत्ता की गलियारों पर सरगर्मी तेज हो गई थी। आज हुई राहुल गांधी के निवास में बैठक के बाद इन सभी अपवाहों पर विराम लग गया और अंतत: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

Back to top button
close