मुंबई। 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। 1993 ब्लास्ट के बाद ही फारुक टकला भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह ही एयर इंडिया के विमान से फारुक को मुंबई लाया गया। फारूक को सीबीआई दफ्तर ले जाया गया है, जिसके बाद उसे टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आपको बता दें कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि धमाकों में 27 करोड़ रुपये संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।
यह भी देखें – अपनी शर्तों पर भारत आना चाहता था दाऊद : वकील
Add Comment