छत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सली हमले के घायल जवानों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

रायपुर। सुकमा में हुए नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-चाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज किए जाने के भी निर्देश दिये। ज्ञात हो कि सुकमा के किस्टाराम के करीब हुई माओवादी घटना में घायल दो जवानों का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।


इधर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका का कहना था कि घायल दोनों जवानों का इलाज जारी है। 8 डॉक्टरों की टीम घायल जवानों का इलाज कर रही है। कांस्टेबल मदन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और चेस्ट पर चोट है, साथ ही हाथ में भी फैक्चर है, जिसके चलते मदन का ऑपरेशन करना पड़ सकता है। वही राजेश कुमार को सिर और पैर में चोट है।


Back to top button
close