Breaking Newsचुनाव 2019वायरलस्लाइडर
कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा की पत्नी ने थामा सपा का हाथ… राजनाथ के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव…

लखनऊ। हाल ही में भाजपा छोडक़र कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघन की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गई। उन्होंने एसपी नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कई दिनों से पूनम सिन्हा के एसपी में शामिल होने की चर्चा थी। अब उनका लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩा लगभग तय माना जा रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट से पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूनम को समर्थन दे सकती है।