छत्तीसगढ़

राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला…फरिहा आलम बिलासपुर, लीना कमलेश मण्डावी सूरजपुर स्थानांतरित…आशुतोष पांडे उपसचिव मंत्रालय को अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया…

रायपुर। राज्य सरकार ने सोमवार शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार फरिहा आलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, लीना कमलेश मण्डावी उप सचिव गृह विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर, आशुतोष पांडे उपसचिव मंत्रालय को अपर कलेक्टर रायपुर, तनूजा सलाम अपर कलेक्टर बालोद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव, गजेंद्र सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, प्रकाश कुमार सर्वे अपर कलेक्टर बस्तर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा,



 रेणुका श्रीवास्तव अपर कलेक्टर रायपुर को अपर कलेक्टर जशपुर, अश्वनी देवांगन आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव को अपर कलेक्टर रायपुर, आरपी गुप्ता संयुक्त कलेक्टर कोरबा को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव, चंद्रकांत कौशिक डिप्टी कलेक्टर बस्तर को आयुक्त नपानि राजनांदगांव, संदीप कुमार अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर रायपुर को डिप्टी कलेक्टर सरगुजा, चेतन बोरघरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय, अरूण कुमार खलको डिप्टी कलेक्टर जांजगीर चांपा को डिप्टी कलेक्टर कोरबा में पदस्थ किया गया है वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव संजय कन्नौजे को अपर कलेक्टर जिला रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह भी देखें : मंत्रिमंडल की बैठक आज…कई बड़े फैसले लिए जाने के संकेत… 

Back to top button
close