Breaking Newsक्राइमदेश -विदेशवायरल

सौतेले पुत्र को साथ रखने से किया इंकार तो ससुरालियों ने काट डाले विवाहिता के बाल

रुद्रपुर। सौतेले पुत्र को साथ में रखने से इंकार करना महिला को महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने महिला से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया गया। साथ ही उसके बाल काट दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल राय की पूर्व में पहली शादी थी। पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद अनिल ने विनीता से दूसरी शादी कर दी। उनके दो बच्चे भी हुए।

बताया जा रहा है कि अनिल की पहली पत्नी का पुत्र बालिग हो गया है। परिजनों ने विनीता पर उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाया। विनीता ने इंकार किया तो जेठ, जेठानी समेत अन्य ससुरालियों ने उससे मारपीट की। साथ ही चाकू से भी हमला किया। इस दौरान ससुरालियों ने विनीता के बाल काटते हुए दूर तक घसीटा। यह देख लोग एकत्र हुए और बीच बचाव कराया। साथ ही पुलिस को सूचना देकर विनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहाँ भी देखे : बेटी पर थी डॉक्टर की बुरी नीयत, मां ने करवा दी हत्या, भतीजी से भी थे चिकित्सक के अवैध संबंध, जानें पूरा मामला

Back to top button
close