नई दिल्ली। देश में 24 घंटों के दौरान 3.32 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह नया रिकार्ड है। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1,62,57,164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,36,41,572 लोग ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 24.21 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।
24 घंटे में 3,32,175 मामले आए
गुरुवार रात 12.15 बजे मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में देश में 3,32,175 कोरोना के नए मामले आए। इस दौरान 2,255 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,86,927 हो गई। फिलहाल देश में 24,21,970 सक्रिय मामले हैं।
रिकवरी रेट गिरी
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह आठ जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार, 24 घंटे की अवधि में 3,14,835 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 2,104 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,84,657 हो गई। अकेले महाराष्ट्र में 568 लोगों की मौत हुई। लगातार बढ़ते मामलों से ठीक होने की दर गिरकर 84.46 फीसद हो गई। जबकि बीती 8 फरवरी को ठीक होने की दर 97.2 फीसद दर्ज की गई थी।
सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य
राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)
- महाराष्ट्र 67,013 40.94
- उत्तर प्रदेश 34,254 9.76
- दिल्ली 26,189 9.56
- कर्नाटक 25,795 12.47
- केरल 26,995 13.22
- राजस्थान 14,468 4.67
- छत्तीसगढ़ 16,750 6.05
- मध्य प्रदेश 12,384 4.59
- गुजरात 13,105 4.53
- बिहार 11,489 3.65
Add Comment