Breaking Newsछत्तीसगढ़देश -विदेशस्लाइडर

बड़ी खबर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का भारी उत्पात…सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को किया आग के हवाले…घटना के बाद इलाके में दहशत…

कांकेर। नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने यहां सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया गया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कुरखेड़ा तहसील के राजापुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। बीती रात भारी संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
WP-GROUP

बताया गया कि बीते कुछ दिनों से इलाके में नक्सली गतिविधियां तेज हो गई है। अभी 2 दिन पहले भी नक्सली पुलिस बल पर हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले में पुलिस बल को कोई नुकसान नहीं हुआ था। वहीं मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे। आगजनी की घटना के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है।

यह भी देखें : 

हाथों से मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे थे और नवविवाहिता की पेड़ से संदिग्ध परिस्थिति में लटकी मिली लाश….

Back to top button
close