सारंगढ़ : परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री चंद्रमणि जायसवाल सह सचिव महासभा श्री बद्री प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व् व टाटा बिलासपुर सजातीय बंधुओ के सहयोग से ग्राम टाटा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ कलार महासभा सम्मेलन पूर्ण हुआ। सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु की पूजाअर्चना तथा अतिथियों के स्वागत के उपरांत परीक्षेत्र के सभी अध्यक्षों का उद्बोधन एवं सम्मानीय महासभा कर्यकर्ता का उद्बोधन एवं महाअध्यक्ष का उद्बोधन सामाजिक चर्चा में महाअध्यक्ष विजय जयसवाल द्वारा सामाजिक गतिविधि, के संबंध में चर्चा की गई।
एवं कलार समाज के नियमवली एवं छत्तीसगढ़ कलार महासभा एप्लिकेशन के बारे मे चर्चा किया गया वहीं समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी अपनी गतिविधियों की जानकारी दी। समाज के एवं बुजुर्गो का सम्मान, नव युवाक, एवं महिला मंडल का गठन तथा नवनिर्वाचित सारंगढ़ परिक्षेत्र कर्मचारी-आयोग युवा संगठन तथा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पश्चात सभा के समक्ष आईं पारिवारिक समस्याओं का निराकरण किया गया।
वहीं महासभा को प्राप्त अपीलीय आवेदन तथा समस्याओं का निराकरण एवं सामाजिक नियमावली के पालन हेतु विशेष परिचर्चा की गई। चर्चा के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के संचालन को लेकर व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण हेतु ग्रामसभा से लेकर महासभा तक की समस्त समितियों को समाज की सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य किया गया।
कलार महासभा अध्यक्ष श्री विजय जायसवाल ने कहा कि अनवरत चले आ रहे महाशिवरात्रि मेले को पूर्व में कलार मेले के रूप में जाना जाता था। वहीं पुनः फागुन शिवरात्रि महापर्व पर सिद्धेश्वर धाम बरगढ़ में कलार महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं महासभा महाध्यक्ष विजय जायसवाल ने समाज के प्रति सक्रियता एवं समर्पण को लेकर सूरज जाय जायसवाल, जितेश जायसवाल को सारंगढ़ परीक्षेत्र मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। तद् उपरांत ग्राम सिरपुर मे भूमि पूजन किया गया!
महासभा सम्मेलन में महिलाओं एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी के साथ ही मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ कलार महासभा अध्यक्ष विजय जायसवाल, मुख्य सचिव रूपेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष राज जायसवाल, संरक्षक सुकदेव डनसेना, सामाजिक न्याय आयोग अध्यक्ष फूलचंद डनसेना, सामाजिक कर्मचारी आयोग अध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल, युवा महासभा अध्यक्ष राजीव डनसेना, महासभा प्रवक्ता हरिराम डनसेना सहित महासभा की रीढ़ की हड्डी समस्त परीक्षेत्रों के अध्यक्ष – खरसिया परिक्षेत्र अध्यक्ष तिहारु जायसवाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश डनसेना, चंद्रपुर महेशराम जायसवाल, सक्ती लेखराम जायसवाल, बमनीडीह सोनी लाल जायसवाल, जैजैपुर नरेंद्र जायसवाल, कोरबा जगदीश डडसेना, कसडोल राजकुमार जायसवाल, सारंगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष चंद्रमणि जायसवाल, सराईपाली चक्रधर डनसेना, सरिया बरमकेला घनश्याम इजारदार, रायगढ़ पुसौर मुरलीधर डनसेना, रायगढ़ लैलूंगा रंगलाल डनसेना, धर्मजयगढ़ संतोषी डनसेना, पत्थलगांव धनंजय डनसेना, रायगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष इजारदार, कोरबा युवा अध्यक्ष अरुण जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष रायगढ़ सरोज डनसेना, महिला कोरबा अध्यक्ष कुसुमलता डनसेना, चंद्रपुर सचिव बोधराम डनसेना, खरसिया मनोज डनसेना, कोरबा अनुज जायसवाल, अंबालाल डनसेना, शिवसेवक, टीकाराम डनसेना, जोईधा डनसेना, मदनलाल, जीवनलाल, शिव डनसेना भोला जायसवाल, शेष जायसवाल, रामखिलावन जायसवाल, हितेश डनसेना, रोहिणी डनसेना एवं परिक्षेत्र के समस्त कलार भाई ,बहन माताए सभी की उपस्थित रही। महासभा द्वारा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया भगवान सहस्त्रबाहू पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Add Comment