क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से कर दी गई हत्या… शव को डाल दिया था पलंग के कबर्ड में… हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर का केस सामने आने से सनसनी फैल गई है। पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश शनिवार देर रात उनके घर से बरामद की गई। हत्यारे ने उनके शव को पलंग के कबर्ड में डाल दिया था। परिवार खम्हारडीह इलाके के सतनाम चौक का रहने वाला था। खम्हारडीह थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पूर्व मंत्री के बेटे और महिला के पति तरुण से भी पूछताछ की गई। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। महिला का नाम नेहा और उसकी 9 साल की बेटी का नाम अनन्या था। नेहा के घर वालों ने तरुण पर इस मर्डर की प्लानिंग का आरोप लगाया है।

मां-बेटी की हत्या को शनिवार शाम 7 से 8 बजे के बीच अंजाम दिया गया। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि नेहा का फोन नहीं लग रहा था। इसलिए पास ही रहने वाली नेहा की बहन मेघा घर पर हालचाल जानने आई।

मेघा ने पुलिस को बताया कि दरवाजा बाहर से बंद था। लेकिन नेहा की स्कूटी और जूते यहीं पड़े थे। मेघा ने अपने एक भाई आकाश को फोन किया। इस बीच आकाश ने पुलिस को सूचना दी और दूसरी तरफ मेघा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे में नेहा का नंदोई डॉ आनंद राय और उसका एक साथी दीपक छुपे मिले। मेघा ने इन लोगों को पकड़ लिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर के पिछले कमरे में बेड के गद्दे बेतरतीब थे।

मेघा ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। सभी वहां पहुंच गए। बेड का कबर्ड हटाने पर अंदर नेहा और उसकी बेटी अनन्या की लाश मिली। दोनों के गले में शू लेस बंधे मिले और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने डॉ आनंद और दीपक को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है।

Back to top button
close