छत्तीसगढ़सियासत

बीजापुर दुष्कर्म मामला: कांग्रेस ने देवती कर्मा के नेतृत्व में बनाई 12 सदस्यीय जांच कमेटी

रायपुर। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखण्ड मुख्यालय में कथित भाजपा नेता द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म व उनका अश्लील विडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
जांच समिति में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्तार अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कविता साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम मंडावी, एआईसीसी सदस्य नीना रावतिया उद्दे,

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीजापुर हमिदा बेगम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दंतेवाड़ा तुलीका कर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रजिया बेगम, जनपद पंचायत अध्यक्ष भैरमगढ़ सरीता वाचम, जनपद पंचायत अध्यक्ष भोपालपट्टनम अश्वनी अलेम, जनपद पंचायत अध्यक्ष उसूर लक्ष्मी कट्टम है। जांच समिति तत्काल पीडि़ता एवं उनके परिजनों से भेंटकर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होवें तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुये अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

यहाँ भी देखे – कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस को लेकर विवाद: चंदन यादव से मिले दोनों कार्यकारी अध्यक्ष

Back to top button
close