क्राइम

राजधानी में 18 किलो गांजा बरामद

रायपुर। राजधानी पुलिस ने आज सुबह पंडरी बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन से तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह देवेन्द्र नगर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से आ रही एक बस में दो लोगों के पास करीब 10 किलोग्राम गांजा है, जो कि राजधानी में खपाने के उद्देश्य से शहर पहुंच रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पंडरी बस स्टैण्ड पहुंचकर ओडिशा से आने वाली बसों की जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान एक बस में मुखबीर के बताए हुलिए के दो लोग दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोका और उनके सामानों की जांच की तो इसमें से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद हो गया। पकड़े गए आरोपियों में कोमलू खोरा पिता अर्जुन 25 वर्ष निवासी ग्राम दातुनगुड़ा थाना चित्रकोण्डा जिला मलकानगिरी तथा चैतन्य दाडिय़ा पिता पतिराम 40 वर्ष निवासी ग्राम मंत्रिगुड़ा थाना चित्रकोण्डा जिला मलकानगिरी ओडिशा है। दोनों मलकानगिरी से गांजा लेकर राजधानी में खपाने पहुंचे थे और बस स्टैण्ड में पकड़े गए।
इसी तरह एक अन्य मामले में मुखबीर की सूचना पर गंज थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से एक युवक को आठ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन में मुखबीर के बताए हुलिए वाले आरोपी युवक को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी का नाम पुरन उपाध्याय पिता स्व. राम 30 वर्ष निवासी ग्राम दामोदरवट्टी थाना किशनराजपुर-जैजैपुर उत्तरप्रदेश है। आरोपी अपने नीले रंग के बैग में प्लास्टिक के एक एयरटाइट पैकेट में करीब 8 किलोग्राम गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जाने की फिराक में था। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471