छत्तीसगढ़

हॉकी में सुलोचना-सुकमती ने लहराया बस्तर का परचम

जगदलपुर। बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले के मर्दापाल आश्रम में पढऩे वाली सुलोचना और सुकमती ने हॉकी में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिस्सा लेने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। इन दोनों छात्राओं ने एक बार फिर बस्तर का परचम लहराया है।


ज्ञात हो कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया राजनांदगांव ने इन छात्राओं को अच्छे प्रशिक्षण के लिए चयन किया है। सुलोचना और सुकमी अब संस्थान में ही रहेंगी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण लेंगी। नक्सलगढ़ के इन छात्राओं के चयन से स्थानीय खिलाडिय़ों और आश्रमों के छात्र-छात्राओं का उत्साह भी दोगुना हुआ है।

यह भी देखें – एशिया के सबसे पुराने सागौन वृक्ष ‘भरत’ का टूटा दम

Back to top button
close