अन्य
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

रमेश अग्रवाल, रायगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को काला झंडा दिखाने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय के काफिले को भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनका यह प्रयास भी असफल रहा। पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।