देश -विदेशस्लाइडर

महिला की आत्मा शरीर छोड़ते हुए कैमरे में हो गई कैद… दिल दहला देने वाला खौफनाक वीडियो वायरल…

नई दिल्ली: क्या आपने किसी शरीर से आत्मा निकलते देखा है। जवाब होगा बिल्कुल नहीं। यह सही भी है। कोई शरीर से आत्मा निकलते कैसे देख सकता है। कुल मिलाकर यह बिल्कुल संभव नहीं है, मगर मोबाइल और सोशल मीडिया तथा साथ में कुछ ‘घंटा’ टाइप लोग मिल जाएं तो आपको आत्मा के भी दर्शन करा देंगे।

वह भी हंसती हुई आत्मा। अब इस आत्मा को देखकर डरना है या नहीं, यह हम आपके ऊपर है।
वैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह जो वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं, उसको अगर आप जब तक नहीं समझेंगे, तब तक डरेंगे और जैसे ही खेल समझ जाएंगे, तो आपका डर भी छू-मंतर हो जाएगा। फिर आपको यही भयानक और खौफनाक वीडियो फनी लगने लगेगा। कुछ लोगों को इतना फनी लगेगा कि गुस्सा भी आएगा। इतना डर लगेगा कि आगे से डरना भी भूल जाएंगे। तो आइए देखते हैं क्या है इस खौफनाक बताए जा रहे वायरल वीडियो में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | comedy (@ghantaa)

वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा डरावना संगीत
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर लेटी हुई है। उसकी आंखें खुली हुई है। धीरे-धीरे महिला के शरीर से एक दूसरा शरीर आगे की तरफ उठ रहा है। लोगों का दावा है कि यह उस महिला की आत्मा है जो उसके शरीर को छोड़ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में डरावना संगीत भी बज रहा है। हवा में उड़ते हुए यह महिला खड़ी हो जाती है और इसके बाद बड़ी-बड़ी आंखें करके हंसने लगती है। इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। इसी के साथ लोग यह समझ जाते हैं कि किस तरह इस वीडियो के जरिए उन्हें बेवकूफ बनाया गया है। दरअसल इस वीडियो की खराब एडिटिंग इसकी पूरी पोल खोल देती है। वीडियो खत्म होने के बाद यूजर्स इसकी एडिटिंग टीम को और इसे पोस्ट करने वाले एडमिन को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं।

महिला की ओवर एक्टिंग और खराब एडिटिंग ने खोली पोल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो घंटा नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 15 लाख लोगों ने देखा है, जबकि 88 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो में महिला लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो भारत के ही किसी राज्य का है। हालांकि, इस वीडियो की शुरुआत को देखकर एक बार लोग जरूर डर जाते हैं, मगर बाद की एडिटिंग और महिला की ओवर एक्टिंग इस वीडियो की खुद ही पोल खोल खोल देती है। वैसे यह वीडियो आपको डरावना लगे या ना लगे, लेकिन इसमें यूजर के कमेंट्स आपको जरूर हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Back to top button
close