
रायपुर। 15 अगस्त का दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए दो बुरी खबरें लेकर आया है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के ठीक बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले को हैरान करने वाला बताते हुए शुभकामनायें दी हैं उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘बड़े दिन पर, बड़े खिलाड़ी ने, बड़ा ऐलान करके सबको बड़ा हैरान कर दिया। भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही।’
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में मुकेश का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। धोनी ने इस गाने के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच पिछले साल जुलाई में खेला था। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, और वो ही धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था।
भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को 7 बजे इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। सुरेश रैना अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके इसी संन्यास के सफर में साथी बनने की बात कह रहे हैं।
बड़े दिन पर
बड़े खिलाड़ी ने
बड़ा ऐलान करके
सबको बड़ा हैरान कर दिया।भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही।🇮🇳#MSDhoni
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 15, 2020