संस्कार शिक्षा को पूरे देश में फैलाने का संकल्प

रायपुर। संस्कार शिक्षा के संदर्भ में अखिल भारतीय भाग समिति की बैठक रामसागरपारा में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमेश मोदी एवं मनमोहन सिंह उपस्थित थे। एकल अभियान समिति द्वारा विगत 30 सालों से एकल विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। संस्था की उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर एकल अभियान के मार्गदर्शक श्याम गुप्त, पूर्णेन्दु सक्सेना, बालचंद अछूते विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही रायपुर संभाग समिति से संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, संजय रूंगटा, मावजी भाई पटेल, चंदन जैन, संगीता मिश्रा, अमित अग्रवाल, अनिल दाग, संजू पोद्दार, श्रीमती सुनीला अग्रवाल, ज्योति अवधिया, सरिता पटेल, अशोक साहू, पवन गुप्ता, दीपक भीमसरिया, सविता गुप्ता, संगीता जैन, आशा सोनी, प्रतिभा सोनी, आरती शुक्ला, शुभांगी अपाटे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में कई विषयंो पर चर्चा हुई एवं सर्व समिति से एकल अभियान के संस्कार शिक्षा को तेज गति से पूरे देश मे विस्तारित करने के साथ संस्कार शिक्षा हेतु एकरथ छत्तीसगढ़ को प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूरे देश के 23 राज्यों के सदस्यगण सम्मिलित हुए एवं एकल अभियान ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंग लाल गागड़ा, राष्ट्रीय प्रभारी नटवर भंग, मुम्बई से अनिल मालसिंगका, नागपुर से निखिल मुंडले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण संभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन संजय रूंगटा ने किया।