Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
छत्तीसगढ़ : तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीण पर भालुओं का हमला… जान बचाने पेड़ पर चढ़ा और लगाया फोन… तब छूटी जान

महासमुंद। महासमुंद के पटेवा क्षेत्र के रूमेकेल गांव के दलदली क्षेत्र में आज एक 32 वर्षीय ग्रामीण पर भालुओं ने हमला कर दिया। रुमेकेल निवासी रामशरण आज सुबह करीबन 5 बजे के आसपास तेंदूपत्ता तोडऩे गांव से दलदली गांव के पास जंगल में गया था।
वहां भालुओं ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। जान बचाकर भागते रामशरण पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़कर उसने ग्राम रुमेकेल सरपंच पवन ध्रुव और दाऊलाल देवशरण को फोन पर घटना की जानकारी दी।
खबर पाकर सरपंच ने गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल जाकर घायल रामशरण को पेड़ से नीचे उतारा। 112 से ही घायल को पटेवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिलहाल उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।