Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की अपने ही साथी की हत्या…जन अदालत लगाकर धारदार हथियार से रेत दिया गला…

सुकमा। नक्सलियों ने अपने एक पूर्व साथी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और साल 2012 में नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था।
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह जगरगुंडा थाना क्षेत्र का मामला है, जहां कल शाम नक्सलियों ने नागेश की हत्या के बाद धुर नक्सल प्रभावित चिमलिपेंटा के पास फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था। कुछ समय पहले चिमलिपेंटा वापस लौट था। इसकी जानकारी मिलते ही नक्सली उसे उठाकर ले गए।
ग्रामीणों के मुताबिक नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगते हुए मौत के घाट उतार दिया। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस अब तक घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल पुलिस शव तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।