Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी के घर चल रहा था जुआ…7 गिरफ्तार… मकान मालिक सहित दर्जनों जुआरी हो गए फरार…इस विभाग में बाबू है आरोपी…

खरसिया। लॉकडाउन के दौरान खरसिया में अवैध व्यापार फल फूल रहा है।

लगातार वहां से शराब और जुए की शिकायत मिल रही थी। आज पुलिस ने छापा मारा तो एक सरकारी कर्मचारी के घर जुआ चल रहा था। काफी संख्या में जुआरी इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मकान मालिक सहित दर्जनों जुआरी फरार हो गए।

सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं महिला बाल विकास विभाग खरसिया के बाबू खिलावन राठौर व अरुण राठौर के घर लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ खेलाया जा रहा था। बाबू के घर इतनी बड़ी संख्या में जुआडिय़ों का जमावड़ा भी एक प्रश्न चिन्ह है। पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मकान मालिक सहित दर्जनों जुआरी फरार होने में कामयाब हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार खिलावन राठौर और अरुण राठौर लम्बे समय से जुआ खिलवा रहे थे।

दूसरी ओर पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार तो किया लेकिन खरसिया पुलिस चौकी में भी आरोपियों को रखने में भी असावधानी बरती गई। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल नहीं रखा गया।

Back to top button
close