छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा में हुए शामिल…प्रदेश की खुशहाली के लिए की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज राजधानी में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने समता कॉलोनी स्थित भीमसेन भवन में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



श्री बघेल ने कांवड़ की पूजा कर श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ उठाई और कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कुछ दूर यात्रा में कांवड़ उठा कर चले। कांवड़ यात्रा समता कॉलोनी से लाखे नगर होते हुए महादेव घाट तक जाएगी जहां श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव पर जल चढ़ा कर अभिषेक करेंगे।


WP-GROUP

विधायक विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।

यह भी देखें : 

राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले आरक्षक दो दिनों से लापता…परिजन परेशान…पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग…

Back to top button
close