झांसी। सांप का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति जहरीले सांपों से भरे कुएं में गिर जाए तो…मंजर का अंदाजा खुद ही लागया जा सकता है ऊपर से अगर एक कोबरा कुंए में फंसे हुए व्यक्ति की पैंट में घुस जाए तो फिर मामला और गंभीर हो जाता है।
इसके बाद भी व्यक्ति का जीवत होना आश्चर्य से कम नहीं। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। यहां एक युवक कुएं में गिर गया, जहां कई कोबरा मौजूद थे। इतना ही नहीं, एक कोबरा शख्स के पैंट में जा घुसा, लेकिन गनीमत रही कि सांप ने उसे काटा नहीं।
कुएं में गिरे युवक को बाहर निकालने के बाद जो नजारा ग्रामीणों ने देखा उससे सभी के होश उड़ गए। किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि युवक की पैंट में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक कोबरा पूरी रात रहा, लेकिन युवक को काटा नहीं। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक की पैंट से कोबरा को निकाला।
झांसी के थाना चिरगांव क्षेत्र में रहने वाला युवक मुकेश कुशवाहा रात को खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह युवक कुएं में गिर गया। रविवार दिन में उसकी खोजबीन की गई और बाद में वह कुंए में मिला। कुएं के अंदर का नजारा देखकर लोग हैरत में पड़ गए। मुकेश के आस-पास कई सांप थे।
ग्रामीणों ने मुकेश को जैसे-तैसे बाहर निकाला, लेकिन बाहर निकालने के बाद पता चला कि मुकेश की पैंट में एक कोबरा है। ग्रामीणों ने डंडे के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। कुएं में गिरने के कारण मुकेश को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि सांपों ने उसे नहीं काटा।
यह भी देखें :
इतिहास में सबसे महंगा हुआ सोना…चांदी के भी बढ़े दाम…कोरोना का भी असर…पढ़े पूरी खबर…
Add Comment