वायरल

पहली बार किसी घोड़े को प्लेन में सफर करता देखें…वह भी फर्स्ट क्लास में…जानें क्या कहा…घोड़े की मालकिन ने…VIDEO वायरल

नई दिल्ली। प्लेन में सफर करना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन क्या आपने किसी ऐसे जानवर को प्लेन में सफर करते हुए देखा है जिसकी कभी कल्पना भी ना की हो। यूएस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अमेरिकन एयरलाइन की फ्लाइट में एक महिला ने अपने घोड़े के साथ हवाई यात्रा की है।



हैरानी की बात ये भी है कि महिला ने अपने साथ-साथ घोड़े के लिए भी फस्र्ट क्लास का टिकट खरीदी। यह एक मिनी सर्विस घोड़ा है। महिला का नाम रोनिका फ्रोएसी है और उन्होंने अपने घोड़े के साथ प्लेन में यात्रा की है। रोनिका का कहना है कि कई सालों तक उन्होंने अपने घोड़े को ट्रेनिंग दी है।
WP-GROUP

रोनिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने घोड़े के लिए महंगी फस्र्ट क्लास की टिकट खरीदी, जिससे उनके घोड़े को हवा में यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो। महिला और उनके घोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लोग उस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: बाड़ी से टमाटर तोड़कर लौट रही युवती से बलात्कार…

Back to top button
close