कर्नाटक : खतरे में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार… 11 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर संकट गहरा गया है। कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायकों के इस्तीफ की खबरें सामने आ रही हैं। 11 विधायकों में रमेश जारखोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल हैं।
ये सभी कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार से मिलने पहुंचे है। खबर है कि सभी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि स्पीकर अभी अपने चैंबर में मौजूद नहीं हैं। कई रिपोर्ट्स हैं कि बगावत करने वाले विधायकों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अभी अमेरिका में है और उनके सोमवार को वापस आने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद आनंद सिंह ने विधानसभा में उनकी सदस्यता से इस्तीफा दिया। कांग्रेस-जेडीएस के नेता लगातार आरोप लगाते हैं कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
यह भी देखें :