रायपुर। क्रीड़ा भारती ग्रुप द्वारा रविवार को जेएन पांडेय स्कूल में खेलों में अच्छा प्रदर्शन व राज्य खेल अलंकरण प्राप्त खिलाडिय़ों के पालकों का सम्मान किया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरजीजीमाता सम्मान खिलाडिय़ों के माता-पिता को प्रदान किया गया।
जेएन पांडेय शासकीय उच्चतर माध्य शाला में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद सुंदरानी थे। अध्यक्षता सुनील अग्रवाल सहायक महाप्रबंधक पीएनबी, विशिष्ठ अतिथि के रुप में विजय तिवारी, अध्यक्ष छग कराते संघ मौजूद थे। कार्यक्रम में वक्ता की भूमिका नीता डूमरे, प्रांत उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने निभाई।
Add Comment