Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत हुए कोरोना पॉजिटिव… प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने दी जानकारी…

रायपुर: देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इसके साथ ही इन राज्यों के कई शहरों से रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना की जद में आ गए हैं। इस संबंध में विधानसभा प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने जानकारी दी है।
बता दें कि प्रदेश में कल 1615 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 लाख 58 हजार 635 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 36 हजार 588 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हजार 931 हो गई है।