क्राइमदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

महिला एथलीट को निर्वस्त्र करके पिलाई शराब…किडनैपर ने आधी रात को किया ये काम…

फिल्मी स्टाइल में एक महिला एथलीट को किडनैप कर लिया गया था। उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर जबरन शराब पिलाई गई। कुर्सी में बांध कर उसे तरह-तरह की यातनाएं दी गई। मारपीट किया गया। उनका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आईं है। किसी तरह वह किडनैपर के चंगुल से बच निकलने में सफल रहीं।

ऑस्ट्रिया की रहने वाली 27 साल की एक एथलीट को साइक्लिंग के दौरान किडनैप कर लिया गया था। उनकी साइकिल को एक वैन ने टक्कर मार दी। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उनके हाथ बंधे थे और कपड़े गायब थे।



घटना दक्षिणी ऑस्ट्रिया में मंगलवार को हुई थी। महिला ने कहा कि छड़ी से उन्हें पीटा भी गया। 14 हफ्ते के बच्चे की मां ने कहा कि उनका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आईं।

टॉर्चर किए जाने के बाद किडनैपर ने कहा कि वह उन्हें गला दबाकर मार देगा। हालांकि, बाद में महिला किडनैपर का भरोसा जीतने की कोशिश की और फिर बच निकलीं।
महिला ने किडनैपर को भरोसा दिलाया कि अगर वह उन्हें छोड़ देगा तो वह पुलिस को बताएगी कि महज एक एक्सीडेंट हुआ था। आखिर में 33 साल के आरोपी ने महिला को छोड़ दिया।
WP-GROUP

बाद में महिला की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की साइकिल के जीपीएस लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

महिला ने कहा कि आरोपी ने बताया था कि वह गार्डनिंग का काम करता है उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां शराबी हो गई है। गर्लफ्रेंड ने भी उसे धोखा दिया है।



करीब शाम 5 बजे किडनैप किए जाने के बाद महिला आधी रात को किडनैपर के चंगुल से बच निकलीं। उन्होंने कहा कि किडनैपर ने चाकू की नोंक पर उन्हें शराब पीने पर मजबूर किया था। महिला ने मुताबिक, किडनैपर ने गला दबाने की कोशिश भी की थी और उन्हें ठंडे पानी से भरे बाथटब में धक्का दिया था। ताकि वह डूब सके।

पीडि़ता ने फेसबुक पर लिखा- जिन लोगों ने भी कल मुझे तलाशने की कोशिश की, उन्हें हजारों शुक्रिया। मेरे साथ एक बुरी फिल्म की तरह घटनाएं हुईं। एक छोटे से कमरे में मुझे रखा गया था जहां आप पहुंच नहीं पाते।

यह भी देखें : 

पीली साड़ी…अब सपना चौधरी के बाद भोजपुरी गाने पर थिरकी…TikTok पर मचा रहा धूम…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471