पति के देर से घर आने से नाराज पत्नी ने उठा लिया यह कदम, और वही हुआ जिसका डर था…

जशपुर। रात में देर से घर आने को लेकर एक दंपत्ति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने आपको ही आग के हवाले कर दिया। बताया जाता कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद थी। रात में देर से घर आने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना जिले के ग्राम साजबहार की है जहां सुमीरा बाई अपने पति मनोज खैरवार के देर से घर आने को लेकर क्षुब्ध थी। चूंकि मनोज ड्राइवर होने के कारण वाहन चलाने के कारण देर रात घर आया करता था। बीती रात जब मनोज घर पहुंचा तो आते ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद होने पर मनोज ने अपने ससुर को फोन लगाकर जानकारी दी और विवाद सुलझाने में मदद मांगी। इसके बाद सुमीरा बाई ने मिट्टी तेल डालकर खुद पर आग लगा ली। मनोज ने अपने ससुर को घटना की सूचना देते हुए सुमारी बाई को लेकर हास्पीटल पहुंचा जहां सुमीरा बाई की स्थिति गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
यह भी देखे : मुंगेली-लोरमी ने गढ़ी विकास की नई गाथा-रमन