मुंगेली-लोरमी ने गढ़ी विकास की नई गाथा-रमन

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का राज्य दिया। उनके सपनों को छत्तीसगढ़ सरकार साकार कर रही है। राज्य निर्माण और एक जनवरी 2012 में अलग जिला बनने के बाद मुंगेली-लोरमी ने विकास की नई गाथा गढ़ी है। आने वाले समय में मुुगेली जिले का चार गुना तेजी से होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज अटल विकास यात्रा के तहत आज यहां मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुख्यालय लोरमी में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए 386 करोड़ 19 लाख रूपये के 122 निर्माण कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 802 हितग्राहियों को सामग्री और सहायता अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने क्षेत्र की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग को स्वीकार करते हुए वहां अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय और उप कोषालय कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने लोरमी के शासकीय महाविद्यालय में 7 अतिरिक्त कक्षों के लिए मौके पर 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए डिण्डौरी-नवरंगपुर में 33/11 केव्ही के विद्युत उप केन्द्र खोलने की मंजूरी भी प्रदान की।
यह भी देखे : भाजपा कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, साढ़े 14 साल का संघर्ष और विकास आपके साथ : डॉ. रमन सिंह