Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्य सचिव अजय सिंह हटाए गए…सुनील कुजूर नए CS…राव की मंत्रालय वापसी…अमिताभ जैन को वाणिज्य और उद्योग का अतिरिक्त प्रभार…देखें आदेश…

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा बीती रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए मुख्य सचिव अजय सिंह को हटा कर उनकी जगह सुनील कुजूर को पदस्थ किया है।

सुनील कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग के साथ सार्वजनिक उपक्रम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अजय सिंह को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।



इसी तरह राजस्व मंडल के अध्यक्ष रहे कोप्पाला दुर्गानंदा प्रसाद राव की मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ-साथ कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी देखें : पुलिस विभाग में आधी रात फिर फेरबदल….ADG अरूणदेव मंत्रालय भेजे गए…IG जीपी सिंह और दीपांशु काबरा पुलिस मुख्यालय अटैच…देखें आदेश… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471