वायरल

रुटीन चेकअप के लिए गई थी प्रेग्नेंट महिला…पेट के अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान..

कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का स्कैन किया तो उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी। उस अजीब सी चीज को जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो उनके भी होश उड़ गए।

दरअसल, नाओमी फिंडले नामक महिला ने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, जिसका दिल उसके सीने के बाहर धडक़ रहा था। डिलीवरी से पहले जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था तो वो गर्भ में मौजूद बच्ची को अपने दिल के साथ खेलते देख हैरान रह गए थे।



पहले तो डॉक्टरों को ये समझ नहीं आया कि आखिर वो चीज थी क्या, लेकिन जब गहराई से इसकी जांच की गई तो पता चला कि बच्ची के सीने के बाहर जो चीज दिख रही थी, वो उसका दिल था। डॉक्टरों ने पहले ही महिला को बता दिया था कि उनकी बेटी का दिल उसके सीने के बाहर है और उसके जीने की संभावना बेहद कम है।

हालांकि 50 डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई गई और आखिरकार वो चमत्कार हो गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बच्ची को मौत के मुंह से बचा लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची का दिल उसके शरीर के अंदर डालने के बाद एक साल से ऊपर उसका इलाज चला। अब वो खतरे से बाहर है और उसका वजन भी 1.5 किलो से 8 किलोग्राम हो गया है। डॉक्टरों ने बच्ची को उसके घर भेज दिया है, लेकिन अभी भी उसे जीने के लिए ऑक्सीजन और ढेर सारी दवाईयों की जरूरत पड़ती है।

 

यह भी देखें : 

एयरपोर्ट पर महिला की हरकतों ने खोल दी पोल…अधिकारियों के उड़ गए होश…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471