देशशिक्षा

5 दिनों तक चलेगी UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा,185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल:, फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए एंट्री

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 कल से शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 185 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए केंद्र पर प्रवेश, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए

अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए होगा। समय से पहले पहुंचने की अपील

बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। परीक्षा के सभी दिनों में केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन कराया जाएगा, ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।

 

Related Articles

Back to top button