छत्तीसगढ़राजनीती

निर्मल कोसरे बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के SC विभाग अध्यक्ष:झारखंड में प्रशांत किशोर बने अध्यक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नियुक्ति को मंजूरी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत अनुसूचित जाति (SC) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को नियुक्ति का आदेश जारी किया।

पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। निर्मल कोसरे अब प्रदेश में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

झारखंड में प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड में प्रशांत किशोर को SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद की गई हैं।

संगठन में अहम जिम्मेदारी

SC विभाग की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन को अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है। निर्मल कोसरे के सामने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और विभाग की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button