छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम में चयन, उपकप्तान की भी मिली जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगी दम

Mehak Narwase : रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश की प्रतिभावान युवा क्रिकेटर महक नरवासे का श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 महिला टी-20 और वनडे टीम में चयन हुआ है। महक को दोनों प्रारूपों की टीम में शामिल किए जाने के साथ ही उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है।

राजनांदगांव की रहने वाली महक नरवासे पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Mehak Narwase एनसीए में ले रही हैं प्रशिक्षण

फिलहाल महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहां वह देश की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अपनी क्रिकेट कौशल को और निखार रही हैं।

22 जून से शुरू होगी श्रीलंका श्रृंखला

भारत और Sri Lanka के बीच अंडर-19 महिला टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 22 जून से होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस दौरे में महक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Back to top button