छत्तीसगढ़

CG News: खाई में गिरी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, 2 की हालत गंभीर

CG News: जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को बेकाबू बस हादसे का शिकार हो गई है. सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली बस अचानक खाई में जा गिरी. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों के चोटिल हुए हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी. इसी दौरान खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद सीधे नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने की खबर है. राहत की बात है कि अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. स्थानीय लोग के साथ लोगों की बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button