CG Job Fair 2026: युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

CG Job Fair 2026: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित इस दो दिवसीय रोजगार मेले के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रोजगार मेले के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
रोजगार मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न कंपनियों और प्रतिष्ठानों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। यहां युवाओं को रोजगार से जुड़ी जानकारी, चयन प्रक्रिया और उपलब्ध पदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम में कई मंत्री शामिल
रोजगार मेले के मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, राजेश अग्रवाल और गजेन्द्र यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायकगण, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।




