raipur
रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस में अचानक लगी आग, चलती बस में धुआं उठते मची अफरा-तफरी, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान

नवा रायपुर के महानदी भवन जा रही कर्मचारियों से भरी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में आग लगते ही बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू किया। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

आग लगने की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। चलती बस में अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग लगने के बाद बस की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।




