वायरल

हनीमून पर अपनी मां को ले जाना महंगा पड़ा इस दुल्हन को… बर्बाद हो गई पूरी जिंदगी…दामाद को ही ले उड़ी सास…9 महीने बाद…

एक महिला ने शादी और दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है। लौरेन वॉल नाम की महिला ने बताया है कि किस तरह वह अपनी मां को हनीमून पर साथ ले गई और फिर कुछ दिन बाद जो कुछ हुआ वह भयावह था। शादी के कुछ ही दिन बाद पति अलग हो गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे।

34 साल की लौरेन का कहना है कि वह तब काफी खुश थी जब मां ने उनकी शादी पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए. शादी से पहले ही लौरेन अपने पार्टनर पॉल के साथ रहने लगी थी और उनका एक बच्चा भी हो चुका था।



mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन शादी के बाद इतनी खुश थी कि वह मां को भी हनीमून पर ले गई। इस दौरान उनके पति और मां के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली, दोनों आपस में खूब हंसते थे, लेकिन लौरेन ने जरा भी शक नहीं किया।

लेकिन शादी के महज 8 हफ्ते बाद लौरेन को सच्चाई का पता चल गया। पति पौल घर से चले गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे. फिर 9 महीने बाद मां ने पॉल के बच्चे को भी जन्म दिया।


WP-GROUP

शुरुआत में मां ने दामाद के साथ रिश्ते को नकारने की कोशिश की। लौरेन को इस दौरान लगा कि उनकी दुनिया खत्म हो गई है. जिन दो लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक भरोसा किया, उन्होंने ही धोखा दे दिया था।लौरेन ने कहा कि यह सबसे खराब चीजों में से एक था जो एक मां अपनी बेटी के साथ कर सकती है। उन्होंने कहा कि वे कभी मां को पूरी तरह माफ नहीं कर पाएंगी।

यह भी देखें : 

सामने आया नीति आयोग के सदस्य का विवादित बयान… इंटरनेट को लेकर कहा- गंदी फिल्में देखने यहां के लोग करते हैं इसका इस्तेमाल…

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471