रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बेमेतरा जिला पंचायत के सीईओ के पद पर रीता यादव की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। वहीं जिला पंचायत सीईओ का प्रभार संभाल रहे प्रकाश सर्वे को नगर पालिक निगम रिसाली का नया आयुक्त बनाया गया है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर रीता यादव उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा तथा प्रकाश कुमार सर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली जिला दुर्ग बनाया गया है।
यह भी देखें :
Add Comment