क्राइमवायरल

दर्दनाक: सालों पिता के कैद में रही बेटी…दिया आठ बच्चों को जन्म…एक टीवी शो में बताई दुखभरी दास्तां…जानें हैवानियत की सच्ची

ओकलाहोमा। वह लड़की सिर्फ 11 साल की थी जब सौतेले पिता ने ही उसे किडनैप कर लिया और फिर सालों उसे कैद में रखा। इन सालों में सौतेले पिता ने बेटी को मजबूर किया कि वह उसके बच्चों जन्म दे।

कैद से भागने के 3 साल बाद अब लड़की ने अपनी कहानी सार्वजनिक करने का फैसला किया है। अमेरिकी से प्रसारित होने वाले एक टीवी शो में लड़की का इंटरव्यू दिखाया जा रहा है।



द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता की मां को तकलीफ पहुंचाने के मकसद से सौतेले पिता ने 1997 में उसे किडनैप किया था। अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाली लड़की को किडनैप करके मेक्सिको ले जाया गया। सालों कैद में रही सौतेली बेटी, पिता के ही 8 बच्चों को मां बनी ।

मेक्सिको में सौतेले पिता ने जबरन लड़की से शादी कर ली, फिर उससे संबंध बनाए और 8 बच्चे पैदा किए। इस दौरान उसे एक टेंट में रखा गया था ताकि अधिकारियों की नजर से बच सकें।
WP-GROUP

2016 में लड़की अपने बच्चों के साथ भागकर अमेरिकी एम्बैसी पहुंच गई थी। भागने के दौरान कुछ अजनबियों ने उसकी मदद की। इसी साल सौतेले पिता को किडनैपिंग के लिए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। रेप के मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रिया से भी सामने आया था, जहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी को लंबे वक्त तक कैद कर रखा था। 24 साल के दौरान उसने 7 बच्चों को भी जन्म दिया था।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 21 को…महंत, भूपेश, कौशिक सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य होंगे शामिल…

Back to top button