छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा किसानों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी जरूरत की कृषि सामग्री…नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने 2.05 करोड़ रूपए के दो किसान उपभोक्ता बाजार का किया लोकार्पण…

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कृषि उपज मण्डी के पास पंडरी में आयोजित कार्यक्रम में 2.05 करोड़ रूपए की लागत के तीन किसान उपभोक्ता बाजार का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इसमें एक करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दो किसान उपभोक्ता बाजार का लोकार्पण और लगभग 52 लाख रूपए की लागत से बनने वाले एक नये किसान बाजार का भूमिपूजन शामिल है।



पंडरी स्थित किसान उपभोक्ता बाजार की लागत एक करोड़ 2 लाख रूपए और पुराना गंज मण्डी के पास नवनिर्मित किसान बाजार की लागत 51 लाख 41 हजार रूपए तथा नये बनने वाले किसान बाजार की लागत 51 लाख 47 हजार रूपए है।

मंत्रियों और विधायकों ने किसान बाजार का निरीक्षण किया और हरी ताजी सब्जी की खरीदी भी की।चौबे ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही कृषि से संबंधित कृषि उपकरण, दवाईयां, बीज आदि जरूरत का हर सामान मिल जाए इस दिशा में कार्य कर रही है।


WP-GROUP

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पिछले वर्ष 20 हजार करोड़ रूपए के धान प्रदेश के किसानों से खरीदे थे। इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 25 हजार करोड़ रूपए के 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि किसानों के लिए इस तरह के बाजार उपलब्ध हो जाने से किसानों, सब्जी विक्रेताओं को सीधे लाभ मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसान समृद्ध होंगे।

आम गरीब परिवार समृद्ध होंगे तो निश्चित ही प्रदेश और देश समृद्ध होगा। डॉ. डहरिया ने बताया कि इंदिरा गांधी की सरकार ने हरित क्रान्ति की शुरूआत की, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश सहित पूरे देश में फसलों का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है, जिसे स्वयं उपयोग करते हैं साथ ही निर्यात भी करते हैं। इससे देश को आर्थिक उन्नति की ओर ले जाने में किसान की महत्वपूर्ण भूमिका परिलक्षित होती है।

यह भी देखें : 

PSC करने जा रही जीरो ईयर की घोषणा…युवाओं के साथ हो रहा छलाव-धरमलाला कौशिक

Back to top button
close