Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

Welcome मानसून: केरल में जोरदार बारिश के साथ ENTRY…उत्तर-दक्षिण भारत को करना होगा इंतजार…देखें PHOTOS…

नई दिल्ली। मानसून ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। 8 दिन की देरी से केरल पहुंचे मानसून के बाद यहां के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक केरल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

kerala monsoon के लिए इमेज परिणाम

यह खबर देश के लिए अच्छी है, क्योंकि बड़ा हिस्सा कृषि संकट से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी 15 जून के बाद पानी गिर सकता है। केरल में बारिश के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होगी। आने वाले दिनों में पारा नीचे की ओर जाएगा।

kerala monsoon के लिए इमेज परिणाम

पश्चिम और दक्षिण भारत में जलाशयों के जल स्तर निम्न स्तर तक चले गए हैं। अधिकांश ग्रामीण भारत चार महीने के मानसून के मौसम पर निर्भर करता है, जिसमें वार्षिक वर्षा का 75 प्रतिशत हिस्सा होता है। एक अच्छे मानसून का अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि कृषि भारत की जीडीपी में प्रमुख योगदानकर्ता है।



इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि केरल में मानसून 6 जून को पहुंचेगा। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने जानकारी दी थी कि मानसून इस बार 4 जून तक दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून शुरू होने की तारीख एक जून रहती है।

 

kerala monsoon के लिए इमेज परिणाम

उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री से अधिक हो गया है। जहां तक दिल्ली की बात है तो यहां पर मानसून दो से तीन दिन की देरी से पहुंच सकता है।
WP-GROUP

 शहर में सामान्य मानसून रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में भी सामान्य मानसून रहने की संभावना है। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पानी की किल्लत भी होने लगी है।

kerala monsoon के लिए इमेज परिणाम

चुरू में पारा 50 डिग्री के निशान को भी पार कर 51 तक पहुंच चुका है। राजस्थान के ही जोधपुर में तमाम जलाशय सूख चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट और गहरा गया है।

यह भी देखें : 

ओडिशा में फानी की अव्यवस्था सुधारने पहुंची रायपुर नगर निगम की टीम…25 कर्मचारियों का दल ने किया काम शुरू…

Back to top button