एक महिला को अपने बॉयफ्रेंड के 16 साल के लड़के संग संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 37 साल की महिला वैलेरी एस्पोसितो ने करीब 15 महीने तक लड़के से रिलेशन रखा। ये मामला फ्लोरिडा के वीरो बीच का है। आरोपी महिला खुद 12 साल के बच्चे की मां भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैलेरी यौन दुर्व्यवहार के पीड़ित बच्चों के लिए फंड जुटाने का काम भी करती थीं। हाल ही में स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उन्हें वॉलिंटियर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।
पीड़ित लड़के के पिता और वैलेरी के पूर्व बॉयफ्रेंड ने उन्हें ‘दरिंदा’ कहा है। उन्होंने कहा कि सेक्स एडिक्शन की वजह से उन्होंने ऐसा किया होगा। अब 17 साल के हो चुके पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत जुलाई 2018 में हुई थी।
बीते हफ्ते पुलिस ने वैलेरी को गिरफ्तार किया है। वैलेरी ने लड़के को तब शिकार बनाया जब उसके पिता घर पर नहीं होते थे। वैलेरी ने पीड़ित लड़के को कई सेक्शुअल वीडियोज भी भेजे थे।
वैलेरी ने तब तक पीड़ित लड़के से संबंध जारी रखा, जब तक उनका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप नहीं हो गया। ब्रेकअप के बाद वैलेरी अपने 12 साल के बच्चे के साथ घर से बाहर चली गई।
यह भी देखें :
नौकरी छूटी तो करने लगा पत्नी के जिस्म का सौदा…दोस्तों से करवाया RAPE…
Add Comment