VIDEO:ओडिशा ले जा रहे थे 70 गाय, छुड़ाई गई

रायपुर। विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं ने करीब 70 गायों को गरियाबंद जिला के अंतर्गत आने वाले छुरा में पकड़ा है जिन्हें कत्लखाने ले जाया रहा है। परिषद के लोगों को कहना है कि इस इलाके से बड़ी मात्रा में गोवंश की तस्करी की जा रही है। गोतस्करी की जानकारी प्रियंका शुक्ला ने खबरीलाल को भेजी है। जिसमें वीडियो भी शामिल है। वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में गाय और बछड़ों को कत्लखाने ले जाया जा रहा है।
इसे ओमेन बिसेन, अरविंद तिवारी की टीम ने पकड़ा है। जिस तरह वीडियो में बताया गया है कि जिस स्थान पर गोवंश का पकड़ा गया है वहां से ओडिशा केवल 20 किलोमीटर दूर है, जहां इन्हें खपाया जाता है। वीडियो के मुताबिक शासन को जानकारी देने के बाद भी वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे यह कहा जा सकता है कि सब कुछ प्रशासन की मर्जी से चल रहा है। फिलहाल गोवंश एक निर्माणधीन भवन में रखा गया है और गौशाला और आयोग से संपर्क साधा जा रहा है, ताकि उन्हें रखने की व्यवस्था हो सके।