15 साल की मासूम लड़की को बहन बनाकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। 10 महीने तक दुष्कर्म करने के बाद जब आरोपी ने घर के मंदिर में ही साड़ी पहनाकर शादी की रस्म शुरू की तो मासूम ने अपनी परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मासूम लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी बेटे और मां को गिरफ्तार कर लिया। शर्मसार कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 15 साल की मासूम को बहन को बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़के ने मासूम लड़की का वीडियो बना लिया था जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर पिछले 10 महीने से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
पुलिस ने इस मामले में बेटे का साथ देने पर उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है उसके खिलाफ कुछ दिन पहले भी कोतवाली थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका है।
इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया था। कोतवाली थाना पुलिस ने रेप के साथ अन्य धाराओं मे मामला दर्ज कर आरोपी सचिन मिश्रा और उसकी मां किरण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि खैराती बाजार निवासी आरोपित सचिन मिश्रा के घर उसके पिता के परिचित की बेटी का आना-जाना था जिसे सचिन मुंहबोली बहन बताता था।
26 दिसंबर 2018 को पहली बार उसने भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह लगातार इस बात को सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। लोक लाज के डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया।
तीन अक्टूबर को आरोपित की मां किरण ने घर के मंदिर में ही किशोरी को साड़ी पहना कर शादी जैसी रस्में करा डालीं जिसके बाद किशोरी ने शनिवार को अपने पिता को सारा घटनाक्रम बताया।
रविवार को उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376 (3 ए), 376 (2 ए), 376 (ए), 506 (ए), 508 (ए), 120बी और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखें :
VIDEO: बेबी स्टेप, व्हील चेयर…और सर्जरी के बाद जब उठ खड़े हुए पंड्या…वीडियो वायरल…
Add Comment